बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक कांवरिया समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के रामपुर कला निवासी गोविंद रावत (33) लोधेश्वर महादेव मंदिर अपने साथियों के साथ कांवर लेकर आ रहे थे कि तभी बाराबंकी अयोध्या राजमार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रही ट्रक ने गोविंद को टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। साथी कांवड़ियों ने हंगामा किया जानकारी होते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।(वार्ता)



