Crime

बुलंदशहर में ईटों की दीवार गिरने से दो मरे

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के बीबीनगर क्षेत्र में रविवार को ईंट भट्ठे पर ईटो की दीवार गिरने से मलबे में दब कर दो मजदूरों की मौत हो गयी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि ग्राम सैदपुर में कुछ मजदूर कच्ची ईटों को पकाएं जाने के लिये दीवार के रुप में चुन रहे थे कि अचानक ईटो की दीवार गिर जाने से राकेश (25) तथा राजकुमार (35) मलबे में दब गए। मौजूद अन्य मजदूरों ने दबे हुए साथियों को बाहर निकाला मगर तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button