Crime

डंपर की चपेट में आकर दो मरे

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के दही क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने झोपड़ी में सो रहे परिवार को रौंद दिया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पालीटेक्निक के पास मुख्य सड़क पर झोपड़ पट्टी डालकर रहने वाले परिवार को बीती रात सोते समय डंपर ने रौंद दिया। घटना में दो बच्चे और उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर दोनो बच्चों को परिजनों के साथ एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दोनो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button