Crime

दो पशु तस्कर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

वाराणसी। दो पशु तस्करों को राजातालाब पुलिस ने तंमचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों गोवध करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढोडवा चौराहा (मरुई) के पास से तीन गोवंश के साथ दो तस्कर मौजूद है जो गोकशी के लिए जा रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोचा।

अभियुक्तों की पहचान इशहाक निवासी शक्तियारपुर भवानीपुर राजातालाब और आशिक उर्फ अंशिका निवासी नई बाजार सारनाथ पंतेरवा के तौर पर हुई। जमा तलाश में पुलिस को एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी जक्खिनी विवेक कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी मातलदेइ संदीप कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह,हे0का0 महेन्द्र पटेल और कांस्टेबल विद्याशंकर गोड़ रहे।दूसरी तरफ रोहनिया पुलिस ने भी गोकशी के आरोपी प्रयागराज नवाबगंज पंचदेवरा का निवासी शिवाकांत सरोज को लठिया बाईपास गिरफ्तार कर जेल भेजा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button