बलरामपुर : उत्तर प्रदेश मे बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र मे बौद्ध परिपथ पर रमईडीह के पास रविवार को दो बाइकों मे हुई भिड़ंत मे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोतवाली नगर के मोहल्ला झांझरा खलवा के रहने वाले लियाकत अली उर्फ टीटी(35) और हाशिम (32) बाइक से बलरामपुर से रमईडीह एक कार्यक्रम मे जा रहे थे कि रास्ते मे तुलसीपुर की ओर से एक ही बाइक पर आ रहे अजय निषाद, विकास व दीपक वर्मा की तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत हो गयी। घटना मे पांचों बाइक सवार घायल हो गये।(वार्ता)



