संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के नखासा क्षेत्र में गुरूवार को टायर फटने से बेकाबू कार की चपेट में आने से बाइक सवार मौसी भांजे की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि एंचोडा कमबोह थाना क्षेत्र के अंतर्गत के ग्राम समसपुर निवासी अमर सिंह की पत्नी शांति अपने भांजे गोपाली के साथ बाइक से ग्राम बुराबली से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी कि थाना नखासा के अंतर्गत के फतेहपुर देव गांव के पास एक कार टायर फट गया और कार बेकाबू होने के बाद बाइक से टकरा गयी।(वार्ता)



