जंसा,वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस बॉर्डर के पास बुधवार की रात जंसा पुलिस ने चोरी के समोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस की माने तो चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जंसा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की बाइक के साथ दो व्यक्ति राजातालाब से हरसोस के तरफ जाने वाले हैं। उक्त सूचना पर पुलिस ने उक्त बॉर्डर पर पहुंचकर घेराबंदी की। कुछ देर बात एक बाइक पर दो व्यक्ति को आते देख रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार भागने लगा।
कुछ दूरी पर दोनों को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबू दिन अंसारी और लाल बहादुर पटेल दोनों संजोई थाना के निवासी के तौर पर हुई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों बाइक चोर है। निशानदेही पर पुलिस तीन बाइक बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम ज्कस्बा चौकी प्रभारी इंदुकान्त पांडे, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, अमित व्यास रहे।



