Crime

42 लीटर कच्ची शराब संग दो गिरफ्तार

चौबेपुर। आबकारी आयुक्त प्रयागराज के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी की कीे गठित टीम रमेश यादव व महिला आबकारी निरीक्षक संगीता जायसवाल की संयुक्त ने कादीपुर स्टेशन के सामने कंजड़ बस्ती में रविवार सुबह 7.30 बजे दबिश देकर 42 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को दबोचा। छापेमारी के दौरान कंजड़ बस्ती में मौजूद अन्य लोग पुलिस देखकर भाग निकले।

आबकारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि कंजड़ बस्ती में शराब बनाने की सूचना मिली थी। ऐसे में छापामारी की गयी। बच्ची  शराब बनाने वालों को चिन्हित कर रहा है। इनके ऊपर गैंगेस्टर की कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जायेगा। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार महिलाओं को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

गैंगस्टर की बाइक जब्त

पिंडरा। सिंधोरा पुलिस ने रविवार को गैंगेस्टर के अभियुक्त की बाइक जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जब्तीकरण की कार्रवाई की।
थाना सिंधोरा पुलिस टीम द्वारा धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप 1986 थाना चौबेपुर से सम्बन्धित अभियुक्त अमीर अहमद पुत्र मुस्तफा अहमद निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना चौबेपुर के द्वारा अपने आपराधिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति वाहन टीवीएस मैक्स 100 को क्रय किया गया था जिसकी अनुमानित कीमत र पन्द्रह हजार रुपये है, को जिला मजिस्ट्रेट  के आदेश क्रम  में उक्त वाहन को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए रविवार को थाना चौबेपुर ले जाकर दाखिल कराया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button