Crime

बलिया में दबंगो के उत्पीड़न से त्रस्त होकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के नरही क्षेत्र में कथित तौर पर मकान पर कब्जे व दबंगई से त्रस्त आकर एक व्यक्ति ने मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ‌। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के सोहाव गांव निवासी ओंकार नाथ राय (65) ने सोमवार की रात्रि अपने ही बाग में पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मंगलवार को शव पेड़ से लटकता देखकर उसकी सूचना पुलिस को दी ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है । मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मृतक ओंकार नाथ राय का वाराणसी जनपद के सिगरा में एक मकान है । जिसके किराएदार हरमीत सिंह बग्गा अपने पांच अन्य साथियों जेपी सिंह, युसुफ खान, राजू सोनकर, संतोष केशरी व सुजीत सेठ के साथ मिलकर वाराणसी स्थित उनके मकान को हड़पने के लिए लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहा था और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसा रहा था जिसके बाद ओमकार ने मंगलवार को गांव के ही उसके डेरे पर स्थित आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button