Crime

दुखद :दो  साल के बच्चे की दम घुटने से मौत 

बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था परिवार

रोहनिया,वाराणसी। बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना दो साल के बच्चे के लिए जानलेवा बनी। दम घुटने से उसकी मौत हो गयी। जबकि मां-पिता और एक अन्य बेटा दम घुटने की वजह से मंडलीय अस्पताल में भर्ती है। बीते दिनों जैतपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से पत्नी-पत्नी समेत बच्चे की मौत हो गयी थी। अभी घटना को एक सप्ताह भी नहीं बीता कि ये दूसरा मामला सामने आया जिसमें बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना जानलेबा बना और दो साल के बच्चे की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जौनपुर के चंदवक का रहने वाला राहुल कुमार पिकअप ड्राइवर है और दरेखूं गांव में किराये पर कमरा लेकर पत्नी रिंकी और 2 बच्चों के साथ रह रहा था। बुधवार की रात राहुल कमरे में अंगीठी जलाकर परिवार के साथ सोया था। सुबह राहुल का परिवार काफी देर तक बाहर नहीं आया। दरवाजा भी नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो कमरे में धुआं भरा हुआ था। सभी बेहोश पड़े थे। आनन-फानन सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां राहुल के 2 साल के बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, राहुल उसकी पत्नी और उसके पांच वर्ष के एक अन्य बच्चे अनुज का इलाज कराया जा रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button