Crime

व्यापारियों ने थाना प्रभारी राजू सिंह का किया सम्मान,लगे जिंदाबाद के नारे

वाराणसी। छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले में एक ज्वेलर्स की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को वाराणसी पुलिस की मदद से दबोचा गया। लेकिन सिगरा पुलिस की सक्रियता को नकारा नहीं जा सकता। सच ये है कि अगर सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह और उनकी टीम ने सक्रियता नहीं दिखायी होती तो बदमाश हाथ से निकल जाते। सिगरा पुलिस के इस वर्कआउट का व्यापारियों ने ना केवल स्वागत किया बल्कि थाने पहुंच जिंदा बाद के नारे भी लगाएं।

दुर्ग में दो बदमाशों के द्वारा असलहे के बल पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर स्वर्ण व्यवसाई वीरेंद्र कुमार सोनी की हत्या कर दी। वारदात के बाद कुल बदमाश वहां से बिहार जाने के लिए भागे। लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस वाराणसी पुलिस से संपर्क साधा और इसके बाद सक्रिय हुई सिगरा पुलिस ने बदमाशों को अंधरापुल के पास से दबोचा। सिगरा पुलिस के इस प्रयास को व्यापारियों ने सराहा और धर्मेंद्र कुमार उर्फ बबलू वर्मा के नेतृत्व में स्वर्ण व्यवसाई सराफा व्यवसाई थाना सिगरा पहुंच राजू सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही छत्तीसगढ़ के दुर्ग क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर माल्यार्पण किया। इस दौरान अविनाश सेठ, विशाल सेठ,  अमित सेठ, शिव सेठ, जयंत कुमार सेठ, बृजेश कुमार सेठ, राजेश सेठ आदि मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button