Crime

जौनपुर में टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद टॉप-10, हिस्ट्रीशीटर और गोकश ( गोतस्कर) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने शनिवार को बताया कि पुलिस को बीती रात गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग रात्रि में स्वचालित हथियार व धारदार हथियार लेकर लुकछुप कर अपराध कारित करते हैं जो आज मड़ियाहूं क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं । इस सूचना पर पुलिस टीम बताये हुए स्थान पर रवाना होकर भुभुवार गेट के 100 मीटर पहले पहुँची तभी मछलीशहर की तरफ से एक व्यक्ति मोटर साईकिल से तेजी से आता दिखायी दिया, उस व्यक्ति के भुभुवार गेट के नजदीक पहुंचने पर पुलिस टीम ने उसे रूकने की चेतावनी दी मगर रूकने की बजाय वह मोटरसाईकिल भुभुवार गेट की तरफ मोड कर भागने लगा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button