Astrology & Religion

आज का पंचांग : विनायकी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 26, शक संवत 1942 फाल्गुन शुक्ल, चतुर्थी, बुधवार, विक्रम संवत 2077। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 04, शब्वान 03, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 मार्च सन् 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतु:।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 11 बजकर 29 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, अश्विनी नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 31 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।

ऐंद्र योग प्रातः 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ, वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 14 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 17 मार्च : सुबह 06 बजकर 28 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 17 मार्च : शाम 06 बजकर 30 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 43 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 05 बजकर 10 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 06 बजकर 29 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। वर्ज्य काल शाम 06 बजकर 21 मिनट से 08 बजकर 09 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 10 बजकर 11 मिनट से रात्रि 11 बजकर 28 मिनट तक।

आज के उपाय : गणपति स्तोत्र का पाठ कीजिए, सौंफ में मिसरी मिलाकर खाएं, शुभ काम के लए घर से जाएं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button