Crime

महिला से रेप करने वाले टीआई को जेल

दुर्ग,छत्तीसगढ़। अमलेश्वर थाने के टीआई को रेप के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने उन्हें निलंबित करते हुए लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने मिली जानकारी के अनुसार अमलेश्वर थाना प्रभारी राजेंद्र यादव के ऊपर एक महिला ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। महिला ने मामले की शिकायत आईजी दुर्ग और एसपी दुर्ग से की थी। एसपी के निर्देश पर दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच आईपीएस ऑफिसर व सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर ने की। जांच में महिला का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद टीआई राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

जिस महिला ने राजेंद्र यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह अमलेश्वर थाना क्षेत्र की ही रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला विधवा है और उसके मामले की जांच अमलेश्वर थाना प्रभारी कर रहे थे। जांच के दौरान ही उन्होंने महिला के घर जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी करके अपनाने का झांसा देकर पिछले 6 महीने से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो राजेंद्र यादव उसके घर गया महिला के साथ गाली गलौज कर बुरी तरह मारपीट की।

महिला ने मामले की शिकायत सीधे आईजी दुर्ग के पास की थी। इसके बाद आईजी ने एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव से बात की और मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। मामला अमलेश्वर थाने था। टीआई कहीं से भी उसे प्रभावित न कर पाए इसके लिए एसपी ने तत्काल मामले को दुर्ग कोतवाली थाने में दर्ज कराया। इतना ही नहीं मामले की जांच आईपीएस अधिकारी को सौंपी है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button