Crime

गंगा स्नान करते तीन युवक डूबे , 2 को बचाया, 1 लापता

पटना । बिहार के मुंगेर जिले के कस्टहरनी घाट में स्नान करने आए तीन दोस्त गंगा में स्नान करते समय शनिवार को डूब गए। गंगा में स्नान कर रहे स्थानीय लोगों ने तीन डूबते युवकों में से दो युवकों को डूबने से बचा लिया। वहीं तीसरा युवक डूब गया। जिसकी खोजबीन के लिए गोताखोर लगातार कष्ट हरनी घाट समेत अन्य गंगा घाट के गंगा में तलाशी अभियान चला रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक 20 वर्षीय संगम कुमार फ़रदा गांव के रहने वाले विक्रम मंडल का बेटा है। संगम जमालपुर में नानी के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह पढ़ने में बहुत होशियार था। इसलिए उसके माता-पिता ने उसे नानी के घर पढ़ने के लिए भेज दिया था। नानी के घर के ही अन्य दो दोस्तों के साथ शनिवार को मुंगेर गंगा स्नान करने के लिए आया था और डूब गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय शायद गहरे पानी में चल गए। डूबते समय वह लोग चिल्लाने लगे, तो हम लोग दौड़े और 2 लोगों को बचा लिया। तीसरे संगम कुमार को नहीं बचा पाए। इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि युवक की डूबने की बात सामने आई है। गोताखोरों को लगा दिया गया है। एसडीआरएफ टीम भी पहुंच गई है। महाजाल भी लगाया गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसलिए ऑपरेशन चलाने में परेशानी हो रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button