Crime

मतांतरण मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार, छह लोग फरार

मेरठ । मेरठ के मंगतपुरम में 400 हिन्दुओं को ईसाई बनाने के माले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। छह आरोपित अपना घर छोड़कर फरार हो गए। इस पूरे मामले को अंजाम देने वाले दिल्ली के महेश पास्टर के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मंगतपुरम में 400 हिन्दुओं को दबाव डालकर ईसाई बनाने का मामला गर्माता जा रहा है। भाजपा नेता दीपक शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने एसएसपी से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले की जांच सीओ ब्रह्मपुरी ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में गठित समिति कर रही है। मामले में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शनिवार को पुलिस ने तीन महिलाओं प्रेमा, तितली और रीना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपित छह लोग अपने घरों से फरार हो गए। महिला थाना प्रभारी ने गिरफ्तार तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी तक इस मामले में दिल्ली के महेश पास्टर के मोबाइल नंबर और निवास की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मतांतरण में हुई फंडिंग की जांच में जुटी है। कोरोना काल में मतांतरण पर खर्च हुए पैसों की जानकारी भी जुटा रही है। यह रकम दिल्ली के महेश पास्टर ने दी थी। पुलिस फरार छह लोगों की तलाश में जुटी है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button