Crime

सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाल तीन शातिर गिरफ्तार

पुलिस ने ठगी के 1.7 लाख में 70 हजार बरामद

वाराणसी। बलिया जिला के युवक को सेना भर्ती के नाम पर 1.7 लाख की ठगी करने वाले तीन शातिरों को कैंट पुलिस ने इमलिया घाट ट्रांसफार्मर मोड़ के पास से दबोचा। अभियुक्तों की पहचान जयशंकर, चंदन कुमार और विकास मौर्या के तौर पर हुई। तीनों के पास से ठगी के 70 हजार बरामद हुए साथ ही युवक के दस्तावेज भी। आगे की कार्रवाई में तीनों को जेल भेजा गया। जयशंकर सिंधोरा कटौना, चंदन फूलपुर गजोखर और विकास सिंधोरा गरथमा गांव का निवासी है।

कैंट थाने में बलिया जिले के रेपुरा हल्दी निवासी अंशु कुमार यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था। अरोपा है कि तीनों ने मिलकर उससे सेनास भर्ती के नाम पर एक लाख सात हजार लिया था। जब उसकी भर्ती नहीं हुई और पैसे मांगने लगा तो तीनों टाल मटोल करने लगे। हद तो तब हुई जब युवक को धमकी देने लगे। युवक ने कैंट थाने को मामले से अवगत कराया और रपट दर्ज करायी। पुलिस ने तीनों को दबोचा और जमा तलाशी में जयशंकर के पास से 50 हजार, चंदन के पास से पांच हजार और विकास के पास से 15 हजार रुपए बरामद किये हैं। इन्हें गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में एसआई सौरभ पांडेय, मनीष कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार सिंह, विजय शंकर व प्रमोद रहे।

नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी

वाराणसी। एक निजी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने मानस नगर कालोनी फूलवरिया के एक व्यक्ति से चार लाख से अधिक रुपए की धोखाधड़ी हुई। पीड़ित ने कैंट थाने में रपट दर्ज कराया। पीड़ित मनोज सिंह की मानें तो 18 जनवरी को उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात का फोन आया। उसने कहा कि एक निजी कंपनी में अच्छी नौकरी के लिए आफर है। नौकरी की लालच में उसने बिना सोचे समझे उसके भेजे गए मोबाइल नंबरों चार लाख ज्यादा दे दिया। नौकरी नहीं मिलने पर जब मनोज सिंह ने फोन कर पैसा मांगा तो अज्ञात ने नंबर बंद कर दिया। पीड़ित ने कैंट थाना पुलिस में रपट दर्ज करायी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button