Crime

ट्रक के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ईटों से लदे एक ट्रक के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी एवं एक घायल हो गया है।

पुलिस ने गुरुवार को कहा कि ईटों से भरा एक ट्रक उधमपुर से बंसतगढ़ जा रहा था कि डूडू के मिआनी में चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक गहरी खाई में गिर गया और तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी एवं एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उधमपुर के लाटी में प्राथमिक सेवा केन्द्र पर भेजा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , उधमपुर विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है।पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button