Crime

दो हार्डकोर सहित तीन नक्सली गिरफ्तार

कांकेर । छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है।सुरक्षा बल के जवानों ने कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के गोमे के जंगल में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ गए नक्‍सलियों में दो हार्डकोर और एक नक्सली सहयोगी पुनाउ राम शामिल है। गिरफ्तार दो हार्डकोर नक्‍सली इनामी है।

दरअसल, कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के गोमे के जंगल में सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग के लिए पहुंचे थे। तभी सूचना मिली कि तीन नक्सली जंगल में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़ाये तीनों नक्सलियों में दो हार्डकोर नक्सली और एक नक्सली सहयोगी पुनाउ राम शामिल है। दोनों हार्डकोर नक्सली सालिक आंचला और रमेश पुनेम पर आठ-आठ लाख रुपये के इनाम घोषित थे।पकड़ाए नक्सलियों से आठ किलोग्राम का एक आइइडी बम और एक वाकी-टाकी भी बरामद हुआ है। पकड़ाये नक्सलियों से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button