मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से पैदल चंबल नदी पार कर राजस्थान के करौली माता दर्शन के लिए जा रहे सात श्रद्धालु नदी के तेज बहाव में बह गए, जिनमें दो के शव कल ही निकाल लिए गए थे, जबकि आज शाम तीन और शव नदी से निकाले गए। अब तक कुछ पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, दो अन्य की अभी तलाश है। वहीं रेस्क्यू कार्य अभी जारी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विशेष रेस्क्यू के बाद शाम सात बजे तक तीन शव और निकाले गए। जिनमें अलोपा कुशवाह, रश्मी कुशवाह और रुकमणी शामिल है। उन्हें पोस्ट मार्डम के लिये टेंटरा प्राथमिक अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि लवकुश कुशवाह (12) और बृजमोहन कुशवाह अभी भी लापता है। रेस्क्यू कार्य में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम 80 अधिकारी, कर्मचारी अलग अलग 8 बोड के सहारे रेस्क्यू कार्य चला रहे हैं। इस दौरान ग्रामीण लोगों का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।(वार्ता)



