Crime

कार हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर क्षेत्र में बुधवार को दो कारों की भिड़ंत में एक परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गयी जबकि एक मासूम समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर रहमत का पुरवा गावँ के पास आज दो तेज रफ्तार कार भिड़ गयी जिसमें एक कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु घटनास्थल पर हो गयी और एक मासूम लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गयी। दूसरी कार का चालक प्रांजल श्रीवास्तव गम्भीर रूप से घायल हो गया।

उन्होने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल श्रीवास्तव (35), उनकी पत्न्ी प्राची श्रीवास्तव (30),पुत्र राहुल (10) के तौर पर की गयी है जबकि राहुल की पुत्री आव्या (3) की हालत गंभीर बनी हुयी है। सभी मृतक प्रयागराज की अल्लापुर मोहल्ले के निवासी है।घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button