
ललितपुर : उत्तर प्रदेश में ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग -44 पर ग्राम चीरा के निकट यह हादसा उस समय हुआ जब ललितपुर से झांसी की ओर जा रहे ट्रक ने आगे जा रही एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से तीनो युवक बाइक समेत गिर पड़े जिन्हे ट्रक ने रौंद दिया। भाग रहे ट्रक को झांसी मार्ग पर बंधपुरा मार्ग पर ड्राइवर सहित पकड़ लिया गया।(वार्ता)



