प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में रानीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई और अन्य एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।स्थानीय लोगाें ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए रानीगंज अस्पताल भिजवाया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि दोनों मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।(वार्ता)



