Crime

सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत

अमरोहा : उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा बीती देर रात उस समय हुआ जब बृजघाट पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी बिट्टू (21), राहुल (20) और ओकेश गांव में मंढे की दावत खाने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि ख्यालीपुर ढाल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

सड़क पर गिर युवक जब तक संभल पाते कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में बाइक चला रहे राहुल की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल बिट्टू और ओकेश की रविवार को इलाज़ के दौरान मौत हो गई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button