
उरई : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कोतवाली कदौरा क्षेत्र में घने कोहरे के बीच एक ट्रैक्टर के गहरे गड्ढे में गिरने से तीन किसानों की मौत हो गयी।
क्षेत्राधिकारी कालपी डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी ने रविवार को बताया 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात्रि लगभग एक बजे क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी भूरे लाल (46),प्रताप सिंह (55) और लोकेंद्र (23) हरी मटर की फली ट्रक में लोड करने के बाद ट्रैक्टर से अपने गांव दादूपुर लौट रहे थे कि प्राथमिक विद्यालय के पास घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर गहरे गड्ढे में गिर गया।(वार्ता)



