Crime

निर्माणाधीन मकान में चोरी

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा (असिला) में निर्माणाधीन मकान में बुधवार की रात चोरों े इन्वर्टर बैटरी समेत हजारो का सामान उठा ले गये। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जानकारी के अनुसार बलिया में आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर शशिकांत अपने गांव में पुराने घर से 200 मीटर दूरी पर नया मकान बनवा रहे हैं।

मकान की देखभाल उनकी पत्नी चंपा कर रही है। बुधवार की रात चंपा अपने पुराने पर चली आई। इस बीच मौका देख चोर निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे और यहां लोहे सरिया करीब 80 किलो समेत अन्य सामान उठा ले गये।  मामले की जानकारी होने पर चंपा ने फूलपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में गई।

बकरी फॉर्म में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव में गुरुवार की दोपहर शार्ट सर्किट से बकरी फार्म में आग लग गयी। आग की चपेट में आने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि तत्परता दिखाते हुए फर्म संचालक और स्थानीय लोगों ने फार्म में बंधी लगभग सौ बकरियों को बचा लिया गया।

बकरी फार्म के मालिक सलीम खान ने बताया की गुरुवार को फार्म पर मौजूद था और देख रेख करने वाले आदमियों के साथ उनको चारा दिलवा रहा था की इसी दौरान शार्ट सर्किट हुआ और फार्म में आग लग गई। आग लगते ही फार्म में ऊपर लगे सरपत के टटरी में आग पकड़ते ही जलने लगा किसी तरह मजदूरों के साथ खुद बकरियों को बाहर किया। चार लाख नुकसान हुआ है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button