Crime

चोरी की नीयत से घुसे युवक को रस्सी से बांधकर पीटा

इलाज के दौरान मौत, 6 पर हत्‍या का केस दर्ज

रायपुर,छत्तीसगढ़। रायपुर में एक तालिबानी सजा का मामला सामने आया है, यहां चोरी का आरोप लगाते हुए छह लोगों ने एक युवक को तालिबानी सजा दे डाली। लोगों ने पहले तो युवक के हाथ-पैर को रस्सी से बांधकर इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मामला मंदिर हसौद थाना के चंदखुरी बस्ती का है।पुलिस के अनुसार मृतक युवक शुक्रवार रात चंदखुरी बस्ती निवासी तुलाराम धीवर के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। इसी दौरान इलाके के लोगों ने युवक को पकड़कर दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

मामले की जानकारी मंदिर हसौद थाना की पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिटाई से घायल युवक को अस्‍पताल में भर्ती किया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक का नाम राजेश रैला बताया जा रहा है। पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और सभी को गिरफ्तार कर लिया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button