Crime

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे के सामने पति के पीटा, फांसी पर लटकाया

लखनऊ । मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने बेटे के सामने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बेरहमी से पीटा। अधमरी अवस्था में पति को फांसी के फंदे से लटकाकर आरोपित फरार हो गये। सोमवार को पुलिस ने बेटे के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित महिला को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।

धनवारा गांव में रहने वाला 40 वर्षीय प्रदीप खेती-किसानी करके परिवार की जीविका चलाता था। प्रदीप की शादी को करीब 14 साल हो गए थे। उसके तीन बच्चों में 13 साल की बड़ी बेटी, 10 साल का आर्यन और पांच साल की लाडो हैं।किसान के घर में योगेंद्र उर्फ रंगोली नाम के युवक का आना-जाना था। ज्योति को उससे प्रेम हो गया और दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने भी लगे। इस बात की जानकारी जब प्रदीप को हुई तो उसने इसका विरोध किया। जब वह नहीं मानी तो पिछले सितम्बर माह प्रदीप ने पत्नी ज्योति को घर से निकाल दिया था। वह एक बेटी को लेकर अलग रह रही थी।

बेटे आर्यन के मुताबिक, बीतीरात को मां और उसके मुहंबोले मामा रंगोली घर आये थे। कुछ देर बाद किसी बात को लेकर उनका झगड़ा शुरू हो गया। इस पर दोनों ने मिलकर उसके पिता को खूब मारपीटा, जब वो अधमरा हो गए तो उन्हें फांसी पर लटका दिया। मुझे दूसरे कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद मां ने दरवाजा खोला और रंगोली के साथ घर से भाग गई। पिता को फांसी पर लटका देखकर वह डर गया और घर की सीढ़ियों पर ही बैठा रहा। सुबह होने पर उसने लोगों को बताया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।

प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे ने बताया कि मृतक प्रदीप के बेटे के बयान और भाई महेन्द्र की तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी ज्योति और प्रेमी रंगोली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं फरार रंगोली की तलाश में दबिश दी जा रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button