Crime

गजब का निकला चोर, अस्पताल से भागा फिर की चोरी

चोरी के बाद भागते वक्त छत से कूदा तो टूटा पैर, धराया

वाराणसी। सारनाथ थानाक्षेत्र अंर्तगत हिरामनपुर शंकर नगर कॉलोनी  औन न्यू कॉलोनी हिरामनपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चोर सारनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा। पहली चोरी के दौरान पकड़े जाने की डर से छत से कूदा था और बीएचयू में इलाज कराने के दौरान भाग निकला था। यहां से भागने के बाद फिर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके पहले भी एक कॉलोनी में उसने चोरी की थी जिसका मुकदमा रामनगर थाने में दर्ज हुआ था। अभियुक्त की पहचान  विशाल कुमार निवासी सैदा थाना गाजीपुर के तौर पर हुई। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 4870 रुपया बरामद किया।

जानकारी के अनुसार शंकर नगर कॉलोनी निवासी विनय सिंह के घर बीत साल 27 दिसंबर को विशाल ने चोरी का प्रयास किया।  इस दौरान आसपास के लोगों की नींद खुल गयी, पड़ोसियों ने शोर मचाया तो ये भागने के चक्कर में छत से कूद गया। कूदने के दौरान पैस में चोट आयी। इसे पकड़ लिया गया और मौके पर पुलिस आयी एंबुलेंस से बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान मौके देख शातिर चोर भाग निकला। इसके बाद नौ अप्रैल को इसने न्यू कॉलोनी हिरामनपुर में चोरी की। चोरी के माल को राह चलते किसी को बेच दिया। इसके पूर्व भी रामनगर में चोरी का मुकदमा इसके खिलाफ दर्ज था। आगे की कार्रवाई में अभियुक्त विशाल को जेल भेजा गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button