Crime

चोरी के आभूषण बरामद, खरीदारी करने वाला भी पकड़ा गया

सराफा दुकानदारों को निशाना बनाने वाले चोर दबोचे गये

दानगंज,वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराफा व्यवसायी के यहां चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को चोलापुर पुलिस ने दबोचा। चोरी का माल खरीदने वाला भी दबोचा गया। सभी को आगे की कार्रवाई में जेल भेजा गया। पूछताछ के बाद छह और चोरों की पहचान हुई जिसकी तलाश में एक टीम लगा दी गयी है। वहीं दूसरी तरफ घटना का खुलासा करने वाली टीम के प्रति वाराणसी स्वर्णकार मण्डल के पदाधिकारियों ने  सारनाथ एसीपी समेत पूरी टीम को सम्मानित किया।

मामले का पर्दाफाश मंगलवार को एसीपी सारनाथ अमित कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने  बताया कि चोरी की घटना को अंजाम बनवासी (मुशहर ) जाती का गैंग दे रहा था। थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ मामले सामने आने के बाद चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगायी गयी थी। पकड़े गये चोर की पहचान सूरज बनवासी (22) परसोधा थाना अदलहाट मीरजापुर, सुरेश बनवासी (34) निवासी ग्राम छताव थाना सिन्धौरा और पप्पू बनवासी (36) निवासी ग्राम घनश्यामपुर थाना बलुआ (चन्दौली) के तौर पर हुई तीनों को धरसौना तिराहे के समीप से दबोचा गया। जमा तलाशी में तीनों के पास से 1.5 किग्रा. चादी के जेवरात व एक सोने की नथुनी व 4500 रुपया नकद बरामद किया गया।

पूछताछ में चोरो ने बताया कि बेला गोदाम तथा हाजीपुर बाजार में हुई कुल चार चोरियों की घटना को अंजाम इन्हीं सब ने दिया था। इस वारदात में अन्य साथी  विशाल बनवासी निवासी निहालापुर थाना केराकत (जौनपुर), मटरू निवासी छताव सिन्धौरा (वाराणसी), बसंता निवासी जमालपुर बलुआ (चन्दौली), जितेन्द्र निवासी जमालपुर बलुआ (चन्दौली),  रोहित यादव निवासी तुलसी आश्रम बलुआ (चन्दौली), बबलू बनवासी निवासी घनश्यामपुर थाना बलुआ (चंदौली) रहें है।

एसीपी ने बताया कि पुलिस इनकी तलाश में एक टीम गठित कर दी है।  वहीं चोरी का माल खरीदने वाले मोनू वर्मा (21) पुत्र राजेन्द्र सेठ निवासी पपौरा थाना बलुआ (चन्दौली) को भी पुलिस ने दबोचा और जेल भेजा। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा, उपनिरीक्षक विकास पाण्डेय, राज दर्पण तिवारी, कांस्टेबल शिवशंकर सिंह चौहान, सत्य प्रकाश यादव शामिल रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button