पिंडरा,वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर ससुराल से पति अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पंचर होने के बाद तीनों पैदाल जा रहे थे इस बीच एक बाइक सवार आया और महिला को टक्कर मार दी। घटना में घायल महिला की मौत हो गयी। गुरुवार को सुबह परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को बीच सड़क रख चक्का जाम कर दिया।
दो दिन पहले फत्तेपुर ताड़ी निवासी विनोद उर्फ बबलू रामपुर स्थित अपने ससुराल से पत्नी ममता (40) तथा पुत्री विधि (2)को मंगलवार की शाम बाइक से लौट रहा था। नथईपुर के पास बाइक पंचर हो गयी। ऐसे में विनोद आगे चल रहा था और ममता बच्ची को गोद में ली थी और पति के पीछे चल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार में बाइक सवार ममता को टक्कर मारते हुए निकला और कुछ दूरी पर जाकर वो भी गिर गया।
हादसे में घायल बेट विधि को बाबतपुर स्थित एक निजी अस्पताल और माँ को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया यहां इलाज के दौरान ममता की मौत हो गयी। चक्काजाम कर रहे लोगों को एसडीएम न्यायिक शिशिर व नायब तहसीलदार श्वेता सिंह पटेल व कार्यवाहक थाना प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी समझाने और कार्रवाई का आश्वासन दिया और तब जाम समाप्त हुआ।



