जंसा। कपसेठी थाना क्षेत्र के कछवां मार्ग पर सकलपुर बाजार में बुधवार की तड़के शौच से लौट रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कपसेठी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सकलपुर गांव निवासी तेज बहादुर शर्मा उर्फ मुनशुन (61) शौच कर के अपने घर लौट रहे थे कि बाइक सवार धीरज जायसवाल निवासी धौकलगंज ने टक्कर मार दी। आरोपी बाइक सवार कपसेठी स्थित शराब के ठेके का सेल्समैन है और घटना के समय कछवां की तरफ से बीयर की पेटी लादकर आ रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की माने तो आरोपी नशे में धुत था।



