Crime

धान पीटने गई महिला की हत्या, हत्यारा पति फरार

कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह खेत में धान पीटने गई एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। शव को दूसरे खेत में छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि ग्राम कमालपुर निवासी अनीता यादव (40) अपने पति संजय यादव के साथ शनिवार को धान पीटने के लिए खेत में गई, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस पर संजय ने वजनदार चीज से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को घटनास्थल कुछ दूर पर धान के खेत में छिपाकर फरार हो गया।

हत्या की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ परिवार से जानकारी मिली है कि दोनों अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था।इससे पहले भी दोनों में कई बार विवाद हुआ था, लेकिन संजय ने पत्नी अनीता की हत्या कर मौके से फरार हो गया है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश में तीन टीमें लगाई गई है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button