दानगंज,वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतगर्त एक गांव की 35 वर्षीय महिला अपने ती बच्चों के साथ प्रेमी संग फरार हो गयी। इतना ही जाते-जाते नकदी और आभूषण भी ले गयी। घटना मंगलवार की है। मामले की जानकारी होने पर पति ने चोलापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस खोजबीन में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार अजगरा चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसके तीन बच्चों के साथ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पति की माने तो पत्नी का प्रेमी के साथ अवैध संबन्ध भी था। समझाने की कोशिश की गयी लेकिन प्रेम डूबी महिला पति की एक न सुनी और प्रेमी से संपर्क में रही। मंगलवार को मौका पाकर प्रेमी संग बच्चों को लेकर निकल गयी। जाते-जाते दो से तीन लाख के जेवरात साथ ले गयी और नकदी भी।



