Crime

बच्चों के सामने मां की गोली मारकर कर दी हत्या,हत्यारा फरार

नई दिल्ली । उत्तर पश्चिमी जिले के भारत नगर इलाके में आपसी रंजिश में एक महिला की उसी के दो बच्चों के सामने अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके पर से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपित की पहचान के लिये वारदात की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान सलमा (34) के रूप में हुई है। वह अपने बेटा बेटी के साथ जे जे कॉलोनी सत्या टेंट हाउस के मकान में किराये पर रहती थी। उसका पति पिछले काफी समय से सावन पार्क इलाके में रहता है। भारत नगर पुलिस को सुबह करीब साढ़े सात बजे सलमा को उसी के किराये के मकान में गोली मारने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सलमा को दो गोली मारी गई थी।

सलमा को खून से लथपथ हालत में देखकर तुरंत नजदीक के दीपचंद बंधू अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सलमा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सलमा के मकान से कारतूस के खोल बरामद हुए। पुलिस ने सलमा की 13 साल की बेटी के बयान पर मामला दर्ज किया। जिसने हत्यारे के बारे में कुछ जानकारी दी।

पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपित सलमा का ही जानकार था। जिसके खिलाफ सलमा ने एक दो थानों में शिकायत दर्ज करवा रखी थी। उसी विवाद को लेकर सलमा और संदिगध आरोपी के बीच कहासूनी भी होती रहती थी। जिसने सलमा को जान से मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस को सलमा के घर के ठीक सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। बच्चे मां को फर्श पर खून से लथपथ देखकर सहायता मांगते रहे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button