Crime

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ थाना प्रभारी ने किया अभद्र व्यवहार ,प्रधानों ने की निन्दा

महराजगंज। विकास खंड मिठौरा के ब्लाक सभागार में आज प्रधान संघ मिठौरा द्वारा एक बैठक की गई। बैठक में सिंदुरिया थाना प्रभारी के द्वारा एक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ में अभद्र व्यवहार करने की निन्दा करते हुए ग्राम प्रधानों ने कहा कि यदि उनके साथ न्याय नहीं किया जाता है तो सभी ग्राम प्रधान इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक से 8 अगस्त को करेंगे।

ग्राम प्रधान संघ ने बैठक में सिंदुरिया थाना प्रभारी के खिलाफ निंदा करते हुए कहा कि सिंदुरिया थाना प्रभारी द्वारा मोरवन के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है जो क्षम्य नही है। अगर मोरवन के प्रधान को न्याय नहीं मिला तो हम सभी ग्राम प्रधान/प्रतिनिधि उनके खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए मिठौरा ग्राम प्रधान संघ द्वारा 8अगस्त को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मोरवन के प्रधान को न्याय दिलाया जायेगा। अगर  न्याय नहीं मिला तो सभी ग्राम प्रधान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।इस दौरान प्रधान संघ जिला अध्यक्ष अनिल जोशी,प्रधान संघ अध्यक्ष मिठौरा प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल, महामंत्री सच्चिदानंद मौर्या, मनोज कुमार, गिरजेश कुमार गुप्ता, रामबदन पटेल, अनिल कुमार मद्धेशिया, रामनाथ विश्वकर्मा, वृहस्पति यादव, गिरिजेश यादव सहित दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button