Crime

वैन्यू कार से आये हाईप्रोफाइल चोरों ने कस्बे से पिकप उड़ाई

नगर में वाहन चोरी की पहली वारदात पुलिस के लिए बनी चुनौती

दुद्धी, सोनभद्र : बृहस्पतिवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे कस्बे के रामनगर मुहल्ले में आढ़त के सामने खड़ी पिकअप को लग्जरी चोरों ने उड़ा दी। सुबह चोरी की खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। नगर से वाहन चोरी की घटना सुनते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गये। चोरी के इस वारदात से व्यापारी समेत आमजनों में भय का माहौल है। वाहन स्वामी दिनेश कुमार आढ़ती पुत्र रामधारी प्रसाद निवासी दुद्धी ने बताया कि रोजाना की तरह रामनगर स्थित आढ़त से पिकअप वाहन संख्या यूपी 64 AT 7164 से आस पास के क्षेत्रों में माल सप्लाई का काम किया जाता था। नित्य की भांति वृहस्पतिवार को भी आढ़त का काम समाप्त होने के बाद पिकप को बाहर खड़ा कर,आढ़त बंदकर सभी लोग घर चले गए।

उन्होंने बताया कि बुधवार को इसी पिकअप से क्षेत्र के कोन बाजार माल भेजा गया था। शुक्रवार की सुबह जब मैं आढ़त खोलने पहुंचा तो देखा कि पिकप वाहन वहाँ से गायब था। इसकी पड़ताल प्रतिदिन चलाने वाले ड्राइवर से किया गया तो ड्राइवर ने कहा हम तो अपने घर हैं। पिकप की मुझे कोई जानकारी नहीं है। घबराए हुए वाहन स्वामी ने इसकी सूचना देकर सभी कर्मचारियों को देकर पड़ताल करना शुरू किया और अपने स्तर से खोजबीन की। कोई सूचना नहीं मिलने पर दुकान व गोदाम में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कराया। कैमरा में घंटो चेक करने के बाद पता चला कि देर रात्रि करीब डेढ़ बजे आश्रम की तरफ से ब्लैक शीशा लगी एक वैन्यू कार आयी।उसमें से दो युवक उतरे और कुछ ही देर में पिकप वाहन को उड़ाकर रफूचक्कर हो गए।सीसीटीवी में वारदात देख सबके होश उड़ गये।

घटना की जानकारी मिलते ही जगह जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करने लगे। नेशनल हाईवे 39 मार्ग पर स्थित जाबर गांव के पेट्रोल पंप पर उसी पिकप द्वारा पंद्रह सौ रुपये का डीजल भी भरवाया गया। वाहन स्वामी दिनेश आढ़ती ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर चोरी हुए पिकअप को बरामद कर चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है। सीओ दुद्धी आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। वाहन स्वामी के तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

कोतवाली के रजखड़ शिफ्ट होने से अपराधी हुए बेलगाम

दुद्धी- ब्रिटिश हुकूमत के समय से नगर में स्थापित प्राचीन थाना वर्तमान में कोतवाली को रजखड़ घाट के पास नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने से अपराधी बेलगाम होने लगे हैं। नगर में वर्षों बाद वाहन चोरी की हुई हाईप्रोफाइल घटना ने आमजन सहित पुलिस की नींद उड़ा दी है। छोटी मोटी चोरी की घटनाओं के साथ ही वृहस्पतिवार की रात हुई वाहन चोरी की घटना से नगरवासी सशंकित व चिंतित हैं।

लोगों का कहना है कि नगर में कोतवाली थी तब तक ऐसी कोई वारदात नही हुई। कोतवाली के रजखड़ जाते ही अपराधी बेलगाम होने लगे हैं। यदि वाहन चोरी का शीघ्र पर्दाफाश नही हुआ तो हौसलबुलन्द चोर पुनः घटना को अंजाम दे सकते हैं। नगरवासियों ने जनहित में पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कोतवाली को यथावत कस्बे में शिफ्ट कर,रजखड़ को पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। ताकि घने आबादी में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लग सके।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button