Crime

युवक को घर बुलाकर प्रेमिका और उसके पति ने की हत्या

वाराणसी का युवक प्रेमिका से मिलने लखनऊ से पहुंचा था सुल्तानपुर

दानगंज,वाराणसी। चोलपुर थाना क्षेत्र के बनतरी मजरे दानगंज निवासी प्रेमी को शादी शुदा प्रेमिका ने पति की मौजूदगी में कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी हिमालय कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात था और लखनऊ से ही सुल्तानपुर पहुंचा था। हत्याकांड की सूचना हत्यारोपियों ने खुद थाने पहुंचकर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की

चोलपुर थाना क्षेत्र के बनतरी मजरे दानगंज निवासी गंगा प्रसाद चौबे (42) लखनऊ में हिमालय कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात था। गंगा प्रसाद का सुल्तानपुर जिले के फतेहपुर संगत चपरहवा निवासी प्रदीप निषाद की पत्नी पद्मावती के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी प्रदीप को हो गई थी। जिसे लेकर घर में विवाद चल रहा था। शनिवार को पद्मावती ने गंगा प्रसाद को फोन करके घर मिलने के लिए बुलाया था। रात करीब नौ बजे गंगा प्रसाद लखनऊ से फतेहपुर संगत चपरहवा गांव प्रदीप के घर पहुंचा था।

रात में गंगा प्रसाद चौबे का हाथ पैर बांधने के बाद उसे जमकर पीटा। रविवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे पिटाई के बाद दंपती उसे गांव से बाहर चकमार्ग पर लेकर पहुंचे और कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना दंपती खुद थाने देने पहुंच गए। दंपती को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button