वाराणसी। एटीएम मशीन के अंदर मदद करने के नाम पर कार्ड को बदलकर छह लाख से ज्यादा की निकासी जालसाज़ ने कर ली। भुक्तभोगी ने कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ रपट दर्ज करायी। शांतिपुरम कॉलोनी छोटा लालपुर निवासी डॉ. सतीशचंद्र सिंह कहना है एक फरवरी को कचहरी स्थित एटीएम मशीन से पैसा निकालने गये थे। यहां मदद के लिए उन्होंने किसी से मदद मांगी थी और यहां कार्ड जालसाज ने बदल लिया। इस बात की जानकारी तब हुई कि कार्ड बदल गया है जब बैंक से उनके मोबाइल पर निकासी का मैसेज आया। पता चला कि उनके खाते से छह लाख की निकासी की गयी।



