Crime

धुत सिपाही ने थाने में फरियादी को मारा थप्पड़ ,सीपी ने किया निलंबित

मंडुवाडीह।  पुलिस कमिश्नरेट के मंडुवाडीह थाने पर तैनात सिपाही विनय कुमार सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। थाने आने वाले फरियादियों के साथ उसने बदसलूकी और हाथापाई की। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद उसे बुधवार की शाम पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने सस्पेंड कर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसीपी कैंट को निर्देशित किया है।

पूर्व आईपीएस और अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने मंगलवार की रात ट्वीट किया कि छात्र अधिकार सेना, वाराणसी के अध्यक्ष रितेश सिंह को मंडुवाडीह थाने के सिपाही विनय कुमार सिंह ने अकारण ही थप्पड़ मारा है। रितेश एक शिकायत लेकर मंडुवाडीह थाने गए थे। इसके कुछ देर बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह क्षेत्र में गश्त करते हुए वापस मंडुवाडीह थाने पहुंचे तो पता लगा कि सिपाही विनय कुमार सिंह ने कई अन्य लोगों के साथ भी बदसलूकी और हाथापाई की है। इसके साथ ही उसने पत्रकारों से भी अभद्रता की थी।

मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने लोगों को शांत कराया और शराब के नशे में धुत सिपाही विनय का मेडिकल मुआयना कराने के लिए उसे पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल भेजा। इसके बाद मामला पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के पास पहुंचा और उन्होंने तत्काल आरोपी सिपाही को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए एसीपी कैंट को निर्देशित किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button