Crime

विद्युत पोल से टूटकर गिरे तार की चपेट में आए अधेड़ की मौत

मीरजापुर । सोमवार को अहरौरा नगर के कटरा बौलिया मुहल्ले में विद्युत पोल से टूट कर जमीन पर गिरे तार की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।

मृतक के पुत्र गोविंद पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता रामसकल (55) घर से अपने खेत पर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान खंभे से बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था जिसमें करेंट प्रवाहित हो रह था, उसकी चपेट में आ गए। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

नगर चौकी प्रभारी इंद्रजीत यादव ने बताया कि करेंट के चपेट में आने से अधेड की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही तहरीर के आधार पर सूचना दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।

चार माह पूर्व भी एक बालक की हुई थी मौत

चार माह पूर्व भी कटरा बौलिया वार्ड में दो दिनों से विद्युत तार टूटकर गिरा हुआ था जिसे दुरुस्त करने का जिम्मा विभाग ने नहीं उठाया और एक आठ वर्षीय बालक अनीस की तार के चपेट में आने से मौत हो गई थी। दो वर्ष पूर्व भी पोल से विद्युत तार टूटकर गिरने की वजह से एक और युवक की मौत हो चुकी है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button