Crime

सूटकेस में मिली महिला की लाश, मृतका की नहीं हो पाई पहचान

नई दिल्ली । पश्चिमी जिले के पंजाबी बाग इलाके में बुधवार शाम एक महिला का शव मिला। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की डेड बॉडी रिंग रोड के पास गंदे नाले में मिली। यह नाला दरअसल नजफगढ़ ड्रेन का हिस्सा है और इसी के किनारे सूटकेस में महिला की लाश मिली।

पुलिस लाश की हालत देखकर आशंका जता रही है कि यह 8 से 10 दिन पुराना हो सकता है। राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग की तरफ जाने वाली रिंग रोड के पास एक सूटकेस पड़े होने की सूचना किसी राहगीर ने पीसीआर को दी थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पंजाबी बाग थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस से लाश को बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच टीम को भी बुलाया गया और छानबीन शुरू की गई। सूटकेस में महिला की डेड बॉडी देखकर हर कोई सन्न रह गया।

पुलिस के अनुसार लाश की हालत बहुत ज्यादा खराब थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह डेड बॉडी 8 से 10 दिन पहले की है। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की शुरुआती चुनौती महिला की पहचान को सुनिश्चित करना है। हालांकि सूटकेस में कुछ और चीज नहीं मिली है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और डेड बॉडी को डंप करने के लिए नजफगढ़ ड्रेन के किनारे फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button