Crime

चारा लाने गई महिला का गन्ना के खेत में मिला शव, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

बेगूसराय । पशु चारा लाने के लिए घर से निकलने के बाद मंगलवार से गायब एक महिला का शव गुरुवार को गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। घटना बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र की है।

मृतका की पहचान छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत स्थित पुरपथार गांव निवासी फुलेना पासवान की पत्नी रंजू देवी के रूप में की गई है। इस संबंध में परिजन एवं ग्रामीण असामाजिक तत्वों और शराब माफियाओं पर सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराने एवं हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद ही पुलिस को शव उठाने देने की बात समाचार प्रेषण तक कह रहे थे।

बताया जा रहा है कि रंजू देवी मंगलवार को सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित नयानगर गांव से सटे दिघरा चौर में मवेशी चारा काटने गई थी और वापस नहीं लौटी। उसके बाद परिजनों ने गायब महिला की काफी खोजबीन किया, लेकिन दो दिनों तक कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि महिला के गायब होने की लिखित शिकायत बुधवार को छौड़ाही पुलिस से की थी।

पुलिस घटनास्थल तक पहुंची जरूर, लेकिन पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल हसनपुर थाना क्षेत्र में होने का हवाला देकर वहां लिखित शिकायत करने को कहा। गुरुवार को हसनपुर थाना जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी बीच शव मिलने की जानकारी मिली। जिस खेत में शव मिला है वह सीमावर्ती हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर गांव के एक किसान का गन्ना का खेत है।

मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया है कि सीमावर्ती गांव नयानगर के कुछ असामाजिक तत्वों और शराब माफियाओं ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किया है। फिलहाल घटनास्थल पर मंझौल पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार, खोदावंदपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम, छौड़ाही सहायक थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती एवं रोसड़ा थाना के एसआई रामाशीष कमती सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।(हि.स.)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button