Crime

फांसी लगाकर ठेकेदार ने दी जान

रायपुर,छत्तीसगढ़। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार ने अपने नए घर के कॉलम की रॉड में लटककर फांसी लगा ली। लोगों ने लटकती हुई लाश को देखा तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल व्यक्ति की मौत की असल वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि बताया जा रहा है कि मृतक को कुछ दिन पहले ही लकवा मार दिया था जिसके चलते वह परेशान था।

लाभांडी के सतनाम चौक का रहने वाला मृतक ठेकेदार का नाम शंकर लाल पैगम्बर(50) है। जिसने देर रात अपने नए बन रहे मकान के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक शंकरलाल घर बनवाने का काम करता था। वो खुद के लिए भी घर बनवा रहा था। कुछ समय पहले उसे लकवा मार दिया। जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। उसके घर में केवल पति-पत्नी ही रहते थे। उनके बच्चे शादी के बाद बाहर चले गए हैं। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले को लेकर तेलीबांधा टीआई ने बताया कि पुलिस को खबर मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की गई। फिलहाल मौत की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामलें का खुलासा हो पायेगा।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button