Crime

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद उपचुनाव में किया मतदान,दो सीटों पर हो रहा उपचुनाव

लक्ष्मण आचार्य के राज्यपाल बनने और बनवारी लाल दोहरे के निधन पर खाली हुई सीट पर मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव में सोमवार को मतदान हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह लगभग 9 बजे ही विधान भवन पहुंचकर वोट डाला। लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम के राज्यपाल बनने और बनवारी लाल दोहरे के निधन पर खाली हुई दोनों सीटों पर उपचुनाव हुआ। शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद सोमवार को ही मतगणना होगी। योगी आदित्यनाथ की सफल रणनीति की बदौलत भाजपा दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

भाजपा ने मानवेन्द्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को बनाया है उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। लक्ष्मण आचार्य का कार्यकाल 2027 व बनवारी लाल का कार्यकाल 2028 तक था। वहीं समाजवादी पार्टी ने रामजतन राजभर और रामकमल निर्मल को उम्मीदवार घोषित किया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button