वाराणसी। भोजूबीर में लबे रोड बस पार्क कर सवारी बैठाना बस संचालक को भारी पड़ किया। आमजन की शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस ने 3500 को चालान ऑनलाइन पकड़ा दिया।
भोजूबीर के पास लबे सड़क बस सवारी बैठा रही थी। बस को खुद मालिक आशुतोष सिंह निवासी गणेशपुरी सुसवाही चला रहा था। इस बीच वहां से गुजरने वाले किसी व्यक्ति ने उक्त बस का वीडियो बनाया और कमिश्नरेट यातायात पुलिस को भेज दिया। यातायात पुलिस ने वीडियों की पुष्टि कर आगे की कार्रवाई में 3500 का ई चालान किया। जिसमें 1500 रुपया पार्किंग नियमों को तोड़ने का है।



