बरेली : पिछले करीब ढाई साल से एक- दूसरे से प्रेम कर रहे युवक और युवती ने विधिवत शादी करने का फैसला लिया। मंदिर में मंडप सजाया गया मगर अचानक दूल्हा के मूड बदला और वह मंडप परिसर से भाग निकला। काफी देर तक दूल्हा नहीं आया तब दुल्हन उसको पकड़ने निकल पड़ी।
बस में बैठकर जाने की तैयारी में था तभी दुल्हन ने उसे धर दबोचा और फिर शादी रचाई।मामला बरेली जिला से संबंधित है,जहां सजे हुए मंडप परिसर से चुपचाप भागे दूल्हे को दुल्हन ने जबरन धर दबोचा और मंदिर में शादी रचाई। दो घंटे से ज्यादा से ड्रामा चला इसे तमाम लोग देख रहे थे लेकिन साहसी दुल्हन सात फेरे लेने तक संघर्ष करने में पीछे नहीं रही।दुल्हा ने कहा कि वह अपनी मां को लेने जा रहा है, उसके बाद वह खुद भी सजेगा संवरेगा और शादी करेगा। लेकिन दुल्हन नहीं मानी और और भूतेश्वर नाथ मंदिर मंदिर परिसर में सजे मंडप ले जाकर सात फेरे लिए। करीब दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद दोनों मंदिर में जाकर एक-दूजे के हुए।(वार्ता)



