Crime

हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या की, बाद में कुल्हाड़ी से काटी गर्दन

बांदा । बांदा में गुरुवार देर शाम हमलावरों ने एक हिस्ट्रीशीटर को घर के बाहर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद उसका शव घसीट कर जंगल की तरफ ले गए। जहां कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर शव छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव की है।

इसी गांव में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर लोहा सिंह उर्फ आशीष सिंह (30) पुत्र भूरा उर्फ नरेश सिंह गुरुवार की शाम अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी 6 से ज्यादा हमलावर मौके पर पहुंचे और उसे तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया जिससे गांव में हड़कंप मच गया। हमलावर गोली मारने के बाद लोहा सिंह की लाश को घसीट कर जंगल में ले गए और कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी।

इस बीच घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। पुलिस आनन-फानन पर जंगल में पहुंची जहां से हमलावर शव को छोड़कर फरार हो चुके थे। घटना शाम को लगभग 7 बजे की बताई जा रही है। इस बारे में पैलानी थाना इंचार्ज कुलदीप कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर था। जिसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आज कुछ हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी है। हत्या करने वाले कौन हैं और किन कारणों से हत्या हुई है। इस मामले की जानकारी परिवार से हासिल की जा रही है। साथ ही हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button