
लोहता,वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भट्ठी ग्राम के भदोही मार्ग पर बुधवार को भदोही की तरफ से आ रही तेज गति से कार कोरौता की तरफ जा रही टेंपो से भीड़ गई। दुर्घटना में टेंपो सवार उचगांव,आलाउद्दीनपुर और कोरौता की रहने वाली चार छात्राए आंचल, खुशबू, प्रीति और अंकिता चोटिल हो गई। वहीं चालक नगेन्द्र सिंह गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर थानाध्याक्ष लोहता राजकुमार पांडेय ने छात्राओं का इलाज कराकर घर भिजवाया वहीं टेंपो चालक को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिये भेज दिया। कार चालक को हिरासत में लिया गया है।



