Crime

सेल्फी लेने के चक्कर में किशोर की जान गई

रामनगर,वाराणसी। मौसेरे भाई के साथ सेल्फी और वीडियो बनाने के चक्कर में एक किशोर शनिवार को अपराह्न छत की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। आनन-फानन में लोग किशोर को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय ले गये जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार आसिम रिजवी (15 वर्ष ) गोलाघाट स्थित अपने ननिहाल में बचपन से मामा तहजीब हुसैन के साथ रहता था। आसीम शनिवार को सुबह 11 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में अपनी मौसी के घर गया था। मौसी के लड़के अमन अब्बास के साथ छत पर जा कर सेल्फी और वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान किनारे की दीवार पर आसीम का पैर स्लिप हो जाने से नीचे  गिर गया।

आनन-फानन में  लोग उसे बाइक से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसीम की मां शिरी फातमा का डेंगू की बीमारी से छह वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतक का पिता अली हैदर छत्तीसगढ़ में काम करते है। आसीम अपने मां-बाप का एकलौता संतान था।आसीम पर मां बाप के साया ना रहने से आसीम पढ़ाई छोड़ कर काम काज की तलाश में इधर उधर भटक रहा था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button